बन्ना गीत – Banna Geet Lyrics

शादी के बन्ना गीत

(राग- दीदी तेरा देवर दीवाना, हाय राम कुड़ियों को डाले दाना) 

मोबाइल की लग गई बीमारी, हाय राम अकल गई मारी-2 

सासुजी सोचे बहू खाना बनाएं, 

बहू तो किचन में व्हाट्स एप्प चलाएं 

(दोनों लाईन रिपीट करना) 

सब्जी जल गई सारी की सारी-2 

हाय राम अकल… ।।1।। 

सासुजी सोचे बहू बर्तन मांजे, 

बहू तो राखूंडे में फेसबूक चलाए 

चिकनाई राह गई सारी की सारी-2 

हाय राम अकल… ।।2।। 

सासुजी सोचे बहू कपड़े धोए 

बहू तो बाथरूम में इस्टाग्राम चलाए 

साबुन रह गई सारी की सारी-2 

हाय राम अकल… ।।3।।